ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Bihar Politics : सियासी मैदान में उतर रहे इंडियन क्रिकेटर Ishan Kishan के...

Bihar Politics : सियासी मैदान में उतर रहे इंडियन क्रिकेटर Ishan Kishan के पिता, इस राजनीतिक पार्टी से जोड़ेगे अपना नाता

27-Oct-2024 12:01 PM

By First Bihar

PATNA : भारत के विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन के पिता ई. प्रणव कुमार पांडेय उर्फ चुन्नू आज  जदयू की सदस्यता लेंगे। जदयू कार्यालय में रविवार दोपहर 3 बजे मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहेंगे। 


दरअसल, ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे पेशे से बिल्डर हैं। वे परिवार के साथ पटना में रहते हैं। पटना में उनका मेडिकल स्टोर भी है। वे भूमिहार ब्राह्मण परिवार के ताल्लुक रखते हैं। ईशान के दादा रामउग्रह सिंह है, जो गोरडीहा में रहकर खेती करते हैं। ऐसे में  प्रणव कुमार पांडेय के जदयू में आने से बिहार में पार्टी को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। इतना ही नहीं प्रणव पांडे की मां सावित्री शर्मा नवादा की पूर्व सिविल सर्जन के साथ जानी मानी महिला चिकित्सक भी हैं। 


प्रणव कुमार पांडेय का बचपन नवादा में बीता है, जहां जिले के प्रसिद्ध राजनेता और चिकित्सक डॉ शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने अभिभावक के रूप में उनका मार्गदर्शन किया, जो नीतीश कुमार की समता पार्टी के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं। प्रणव कुमार पांडेय व्यवसायी होने के साथ-साथ समाज सेवा में भी रुचि रखते हैं. उनके बेटे ईशान किशन ने 2 टेस्ट मैचों के अलावा 27 वनडे और 32 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा वह आईपीएल के 105 मुकाबले खेल चुके हैं। 


बता दें कि अगले साल 2025 में बिहार विधनसभा चुनाव है. इसके मद्देनजर विभिन्न पार्टियों में प्रदेश के जाने-माने और लोग राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोग अभी से अपनी मन पसंद पार्टी ज्वाइन करने लगे हैं. ताकि अगले साल चुनाव की तैयारी शुरू की जाए। बता दें कि आज ही पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में पूर्व सांसद शहाबुदादीन के बेटे ओसामा शहाब आरजेडी में शामिल होंगे। अब देखना होगा कि जेडीयू ईशान किशन के पिता को और आरजेडी ओसामा शहाब को कहां से टिकट देती है।