बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM
19-Feb-2021 06:54 PM
SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लगभग 8 बच्चे झुलस गए हैं. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई है. जिले के वरीय अफसर घटनास्थल पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.
घटना सीवान जिले के सराय थाना के वैशाखी गांव का है, जहां सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि वैशाखी गांव में सरस्वती पूजा का आयोजन युवकों ने किया था. सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए जुलूस को लेकर युवकों की टोली डीजे पर डांस करती हुई निकली थी.
इस दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 बच्चे झुलस गए, जिसमें से दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी जख्मियों को इलाज के लिए सीवान सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि बच्चे गाड़ी पर बैठे थें. इसी बीच ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए.
हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद 7 से 8 बच्चे जमीन पर गिर पड़े. इससे जुलूस में भगदड़ मच गई. देखते ही देखते काफी भीड़ जुट गई. सभी को तत्काल सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है.