ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Home / news / सीवान: अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंदा, जूनियर इंजीनियर समेत 2 की...

सीवान: अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंदा, जूनियर इंजीनियर समेत 2 की मौत

04-May-2021 03:18 PM

SIWAN: अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। घटना छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर जसौली गांव की है। जहां बाइक सवार जूनियर इंजीनियर और उसके साथी की मौत हो गयी। मृतक की पहचान हुसैनगंज के बिंदवल गांव निवासी जेई बबलू कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि दोनों ऑफीस जाने के लिए सीवान से पचरूखी की ओर बाइक से निकले थे। इसी दौरान टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर के पास तेज गति से आ रही बस ने दोनों को रौंद डाला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी में एडमिट कराया। स्थिति गंभीर होता देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया। वही घटना के बाद लोगों को देख बस का ड्राइवर मौके से भाग खड़ा हुआ।


गांव में एक साथ दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि बबलू का चयन पिछले साल जूनियर इंजीनियर के पद पर हुआ था। जो पचरूखी प्रखंड में कार्यरत था। जो अपने दोस्त के साथ ऑफिस के निकला था। लेकिन तभी बेलगाम बस ने उसे रौंद दिया।