अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
09-Aug-2020 04:37 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI: जमीनी विवाद को लेकर पोसुआ पटनिया गांव में रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष के तकरीबन 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना में सूप्पी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी नंदकिशोर सिंह 65 वर्ष की गोली लगने से घटनास्थल पर मौत हो गई.
मृतक नंदकिशोर सिंह पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार कई वर्षों से जमीन को लेकर पटनिया गोट गांव के गणेश कुमार सिंह और संजय के बीच विवाद चल रहा था. रविवार की सुबह संजय अपने जमीन पर रोपनी करने पहुंचा था. तभी गांव के ही पुत्र अजीत कुमार भोला कुमार और रमन कुमार समेत अन्य पहुंचकर लाठी-डंडे से संजय को मारपीट करने लगे. घटना में संजय के अलावा उनके कई सहयोगी भी बुरी तरह जख्मी हो गए.
मारपीट के दौरान अचानक से गोली चली जिसमें गणेश कुमार सिंह के रिश्तेदार नंद किशोर सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नंदकिशोर सिंह पर उसके अपने भांजा ने ही गोली चलाया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की एवं दूसरे पक्ष के संजय को गिरफ्तार कर लिया एवं पुलिस हिरासत में ही उसकी इलाज चल रही है. थानेदार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गोली चलाने वाले व्यक्ति का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.