ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / सीतामढ़ी में हाथों पर मेहंदी रचा महिलाओं ने बनायी मानव शृंखला, पूर्वाभ्यास में...

सीतामढ़ी में हाथों पर मेहंदी रचा महिलाओं ने बनायी मानव शृंखला, पूर्वाभ्यास में उमड़ी हजारों की भीड़

16-Jan-2020 08:15 PM

SITAMARHI : सीतामढ़ी में डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा  के नेतृत्व में जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए बनने वाले मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में जिले के जनप्रतिनिधियो, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, शिक्षक और आमजनों ने हाथ में रंगीन बैलून, स्लोगनयुक्त  तख्ती और उपस्थित सभी महिलाओं ने अपने हाथों में जल जीवन हरियाली लिखित मेहंदी लगा कर मानव श्रृंखला को सफल बनाने की हुंकार भरी।


मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास में उपस्थित लोगों की भीड़ और उत्साह इस बात की  गवाह बनी कि आने वाली पीढ़ी पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षा के लिए वास्तव में  प्रतिबद्ध है। बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में खूब नारे लगे।इस मौके पर डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कहा कि जल -जीवन- हरियाली अभियान के माध्यम से ही हम पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल, हर प्राणी के लिए स्वास्थ्य और बेहतर जीवन की कल्पना कर सकते हैं। इसके बिना जीवन की संभावना बिल्कुल ही मुश्किल है।


डीएम ने  कहा कि हमें नई पीढ़ी के लिए ऐसा बिहार सौंपना है,जहां जल-जीवन-हरियाली हो,जो नशामुक्त हो और  ऐसा बिहार जो दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से पूर्ण रूप से मुक्त हो। एक बार बिहार फिर से इतिहास रचने जा रहा है जिसमे सीतामढ़ी की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी।उन्होंने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयासों के द्वारा ही हम समाज के विभिन्न कुरीतियों को दूर करते हुए एक नए समाज एवं स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि आनेवाली पीढ़ी पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर पूरी तरफ से सजग और प्रतिबद्ध है।