Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब Anant Singh : अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, सीएम नीतीश का पैर छूकर लिया आशीर्वाद; बोले—मेरे साथ न्याय होगा ANANT SINGH : कैदी वैन में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, आज मोकामा के बाहुबली नेता लेंगे विधायक पद की शपथ Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं
25-Jan-2021 03:38 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : शहर के विश्वनाथपुर चौक पर मुर्गा बेचने वाले गुलाम मुस्तफा खान के बेटे कैप्टन मो. कमरूल जमां ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने घर-परिवार, गांव और बिहार का नाम रोशन किया है. इंडियन आर्मी में तैनात कैप्टन कमरुल जमा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाले परेड में ब्रह्मोस मिसाइल के दस्ते को लीड करेंगे.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में ब्रह्मोस मिसाइल दस्ते का नेतृत्व बिहार के मूल निवासी कैप्टन मो. कमरूल जमां करेंगे. इंडियन आर्मी में तैनात कैप्टन मो. कमरूल जमां बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं. जिले के डुमरा प्रखण्ड के मधुबन पंचायत के राजा नगर तलखापुर गांव में उनके पिता गुलाम मुस्तफा खान मुर्गा बेचते हैं. बेटे की कामयाबी के बारे में सुनकर उनका पूरा परिवार काफी खुश है. कैप्टन मो. कमरूल जमां की बहनें भाई की इस कामयाबी को देख कर काफी उत्साहित हैं. वह भी देश की सेवा करना चाहती हैं. पूरा परिवार गौरवान्वित है.
कैप्टन मो. कमरूल जमां के पिता गुलाम मुस्तफा खा शहर के विश्वनाथपुर चौक पर चिकन बेचते हैं. उनके पिता बताते हैं कि कैप्टन जमा की शुरुआती शिक्षा दीक्षा एमपी हाई स्कूल एवं गोयनका कॉलेज से हुई है. उसके बाद उन्होंने 2018 में इंडियन मिलिट्री एकेडमी से पास करने के बाद सेना में अफसर बने. उनके पिता ने काफी संघर्ष कर के कैप्टन जमा को पढ़ाया जो एक महत्वपूर्ण वजह है उनके इस मुकाम पर पहुँचने की उनके पिता आज भी चिकेन के छोटा सा दुकान चलाते हैं.
कैप्टन मो. कमरूल जमां ने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम दुनिया का पहला क्रूज मिसाइल सिस्टम है. इसकी रेंज 400 किलोमीटर तक की है, जो तीव्र गति के साथ दुश्मन को निशाना बना सकती है. यह सबसे घातक औस सबसे शक्तिशाली हथियार में से एक है. यह हथियार दुनिया भर में अपनी मारक क्षमता के लिए मशहूर है.
कैप्टन मो. कमरूल जमां ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि बचपन से देश की सेवा करने की इच्छा थी. सैन्य बलों का अनुशासन और देश सेवा की भावना देख कर प्रभावित होता था. बचपन में ही ठान लिया था कि सेना में जाना है. इसी सोच के साथ 12वीं करने के तुरंत बाद सेना ज्वाइन कर लिया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड में ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम दस्ते को लीड करने का अवसर मेरे लिए गर्व की बात है. मेरे लिए सबसे पहले और सबसे बढ़कर देश सेवा है.