चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
07-Feb-2020 05:16 PM
SITAMARHI: शराब पीकर कई युवक गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर लड़कियों के साथ छेड़खानी की. जब गार्ड और वार्डन ने इसका विरोध किया तो युवकों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. यह घटना सीतामढ़ी नानपुर थाना क्षेत्र के खड़का गांव में स्थिति बालिका छात्रावास की है.
हंगामा के बाद हरकत में आई पुलिस
इस घटना से डरी लड़कियों ने अपने परिजनों को कॉल कर जानकारी दी. जिसके बाद लड़कियों के परिजन पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा करने लगे. बढ़ते हंगामा को देखते हुए पुलिस एक्टिव हुई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाकी आरोपी अभी भी फरार है.
गार्ड और वार्डन को कराया गया भर्ती
बताया जा रहा है कि शराब के नशे में मनचले युवक सीढ़ी के रास्ते से लड़कियों के कमरे में घुस रहे थे. जब गार्ड ने रोका तो उसकी पिटाई करने लगे. शोर सुन वार्डन भी दौड़ती हुई पहुंची युवकों को लड़कियों के कमरे में जाने से रोकने लगी. इससे गुस्से में आकर युवकों ने सीढ़ी पर बेरहमी से वार्डन की पिटाई कर लड़कियों के कमरे में घुस गए और छेड़खानी की. घायल वार्डन और गार्ड को हंगामे के बाद पुलिस ने हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
कई लड़कियों ने छोड़ दिया हॉस्टल
छेड़खानी की घटना से डरी कई लड़कियों ने यहां पर रहने से इंकार कर दिया. कुछ के परिजन अपने साथ घर लेकर गए तो कुछ छात्राओं को पुलिस प्रशासन ने घर पहुंचा दिया. फिलहाल इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.