ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा में शामिल होने वाल सावधान- बुखार,सर्दी-खांसी के लक्षण...

सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा में शामिल होने वाल सावधान- बुखार,सर्दी-खांसी के लक्षण दिखे तो गेट के अंदर नहीं घुसने दिया जायेगा

20-Jun-2020 06:56 PM

PATNA: कोरोना संकट के बीच बिहार में पुलिस सिपाही के 11 हजार 880 पदों के लिए हो रही शारीरिक दक्षता परीक्षा यानि पीईटी में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. 15 जुलाई से शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है और CSBC ने साफ कर दिया है कि अगर सर्दी-खांसी और बुखार का कोई लक्षण मिला तो गेट के भीतर भी प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा.

कोरोना को लेकर खास एहतियात

दरअसल सिपाही भर्ती के लिए बने केंद्रीय चयन पर्षद यानि CSBC ने कोरोना से बचाव के लिए खास एहतियात बरतने का निर्देश जारी किया है. 15 जुलाई से शारीरिक दक्षता परीक्षा पटना हाई स्कूल के मैदान में होनी है. केंद्रीय चय़न पर्षद ने साफ कर दिया है कि कोरोना का कोई भी लक्षण यानि सर्दी-खांसी या बुखार का थोड़ा भी असर देखने को मिला तो वैसे अभ्यर्थी को गेट के अंदर घुसने नहीं दिया जायेगा. चयन पर्षद के एक अधिकारी ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र के गेट पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था रहेगी. वहां थर्मल स्कैनर से कैंडिडेट्स के शरीर का टेंपरेचर मापा जायेगा. सही रहने पर ही उन्हें गेट के अंदर घुसने दिया जायेगा.

मास्क-सेनेटाइजर के साथ आयें अभ्यर्थी

केंद्रीय चयन पर्षद ने निर्देश दिया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी मास्क से चेहरा ढ़क कर आयें. घऱ से सेनेटाइजर लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. उन्हें खाने से लेकर पानी अपने साथ ही लेकर आना होगा. अभ्यर्थियों को अपने साथ अनावश्यक तौर पर किसी को लेकर आने से मना किया गया है. उन्हें शारीरिक दूरी का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है. 

गौरतलब है कि बिहार में 11 हजार 880 सिपाहियों की बहाली के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के डेट का एलान कर दिया गया है. सिपाहियों की भर्ती कर रही CSBC ने घोषणा किया है कि 11 हजार 880 पदों पर बहाली के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होगी. सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा ली जा चुकी है. लिखित परीक्षा में कुल पदों से 5 गुणा ज्यादा अभ्यर्थियों का सेलेक्शन किया गया है. सीएसबीसी ने लिखित परीक्षा में कुल 58 हजार 264 अभ्यर्थियों को पास किया है. इनकी ही शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है.