BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
27-Feb-2021 11:43 AM
SIWAN : आमतौर पर जब भी जज की गाड़ियां पास करती हैं तो ड्यूटी पर तैनात सिपाही उन्हें सैल्यूट ठोककर आगे जाने का रास्ता देते हैं लेकिन बिहार के सीवान जिले में एक सिपाही ने परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश का रास्ता रोक दिया जिसके बाद काफी अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई. इतना ही नहीं रास्ता रोके जाने के बाद जज को पैदल चलकर कोर्ट तक जाना पड़ा.
दरअसल, सीवान कलेक्ट्रेट गेट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव की गाड़ी रोक दी. मौके पर मौजूद अधिवक्ता संगीता सिंह, जयप्रकाश सिंह और मुन्ना शर्मा ने पुलिस को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मी गेट नहीं खोलने की बात पर अड़ा रहा. इसके बाद प्रधान न्यायाधीश को गाड़ी से उतारकर अपने बॉडीगार्ड के साथ पैदल कोर्ट तक जाना पड़ा.
आपको बता दें कि व्यवहार न्यायालय के पूर्वी परिसर और जिला जज के परिसर से पश्चिमी परिसर आने का एकमात्र रास्ता कलेक्ट्रेट होकर ही है. जिला जज और डीएम के निर्देश पर अधिवक्ता और न्यायिक पदाधिकारियों की गाड़ियों को इस रास्ते का प्रयोग करने कि अनुमति दी गई थी. लेकिन न्यायालय प्रशासन और अधिवक्ता संघ को बिना किसी सूचना के कलेक्ट्रेट का दक्षिणी गेट बंद कर दिया गया जिससे परेशानी बढ़ गई. वहीं जज के साथ हुई घटना के बाद वकीलों ने आपात बैठक बुलाकर घटना की निंदा की और कलेक्ट्रेट का दक्षिणी गेट वकील और जज के लिए खोलने की मांग की.