पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
11-Feb-2020 09:16 AM
PATNA : 20 जनवरी को कैंसिल हुई सिपाही भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी हो गया है. केंद्रीय चयन पर्षद ने नया शेड्यूल जारी करने के साथ ही कैंडिडेट के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं. नया शेड्यूल के अनुसार 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा अब 8 मार्च को दो पालियों में ली जाएगी.
केंद्रीय चयन पर्षद ने नया शेड्यूल जारी करते हुए कहा है कि 20 जनवरी को स्थगित लिखित परीक्षा अब 8 मार्च को दो पालियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और 2 बजे से 4 बजे ली जाएगी. लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड पर्षद की वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर 20 फरवरी से उपलब्ध रहेगा. किसी भी कैंडिडेट को एडमिट कार्ड भेजा नहीं जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट पर्षद की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
कैंडिडेट को पुराने एडमिट कार्ड लेकर जाने पर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. नया एडमिट कार्ड पर अंग्रेजी के बोल्ड अक्षरों में NEW छपा हुआ है. यदि किसी कैंडिडेट का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है तो वे अपना एडमिट कार्ड 4 और 5 मार्च को 10 बजे से 5 बजे तक केंद्रीय चयन पर्षद बैक हार्डंग रोड के कार्यालय से अपने खर्चे पर डुप्लिकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.
बता दें कि 20 जनवरी को होने वाली सिपाही बहाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) ने परीक्षा को अपरिहार्य कारणवश स्थगित करने का आदेश दिया था. 20 जनवरी को दो पालियों में सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा ली जानी थी.पहले चरण की सिपाही बहाली परीक्षा में कई तरह की गड़बड़ियां देखने को मिली थी.कई परीक्षा केंद्रों पर मुन्ना भाई परीक्षा में गड़बड़ी करते पकड़े गए थे.कड़ाके की ठंड के बीच छात्रों को आवागमन में परेशानी का भी सामना करना पड़ा था.