ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / 'सिंघम' का छलका दर्द ! बिहारियों के लिए इस एयरलाइन के प्रबंधन...

'सिंघम' का छलका दर्द ! बिहारियों के लिए इस एयरलाइन के प्रबंधन से लड़ेंगे लांडे, जानें क्या है पूरा मामला

29-Sep-2023 08:50 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अब और आईपीएस अधिकारी का दर्द छलका है। अब 'सिंघम' के रूप में पहचान रखने वाले आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे का दर्द छलका  है। विमान सेवाओं की व्यवस्था को देखकर वह खुद को रोक नहीं पाए और फेसबुक पर उन्होंने एक पोस्ट लिखा। उनके परिवार को मुंबई से पटना आना था लेकिन विमान के परिचालन में लापरवाही को जब उन्होंने देखा तो एलान कर दिया कि वह बिहारियों के लिए लड़ेंगे। 


शिवदीप लांडे ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि - "स्पाइस जेट की फ्लाइट (SG-115) मुंबई से सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने को प्रस्तावित होती है। इसी फ्लाइट से मेरी बेटी आ रहा और पत्नी गौरी भी मुंबई से दरभंगा आना था। सुबह 6 बजे की फ्लाइट के लिए आपको कम से कम 3 बजे रात्रि को उठ कर 4 बजे तक उड़ानतल पहुंचना होता है ताकि आप समय पर फ्लाइट बोर्ड कर सकें। हालंकि अभी आठ बज चुके हैं और सभी यात्रियों को पंक्ति में पिछले दो घंटे से अधिक खड़ा रखने के बाद भी कोई सूचना नहीं है कि फ्लाइट कब प्रस्थान करेगी, करेगी या नहीं। "


शिवदीप लांडे ने आगे लिखा- "ऐसा अनुभव कोई प्रथम बार नहीं हो रहा. मैंने अक्सर बिहार को आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट में ये अनुभव किया है। आप खुद सोचिए मुंबई से दरभंगा आने वाले में अत्यधिक वैसे यात्री हैं जो मजदूर वर्ग या तो मुंबई के बड़े अस्पताल से इलाज करवा के वापस आ रहे होते हैं या फिर विद्यार्थी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में बिना किसी सूचना के उनके साथ यूं जानवरों सा सुलूक, क्या ये अपने आप में एक अपराध नहीं...? कम से कम बाकी एयरलाइंस वाले आपको हर होने वाले बदलाव की सूचना मैसेज या कॉल के माध्यम से प्रदान करते हैं तो फिर स्पाइस जेट की ये कैसी व्यवस्था है...? मैंने आज ठाना है कि मैं ऐसे अपने बिहारी परिवार की आवाज दबने नहीं दूंगा। मैं स्पाइस जेट के प्रबंधन से इसके खिलाफ उचित लड़ाई लड़ूंगा। "


मालूम है कि, विमान के लेटलतीफ की खबरें लगातार मिलती रहती हैं. इस पर पटना एयरपोर्ट सहित कई जगह से हंगामे की भी खबर सामने आ चुकी है. शिवदीप लांडे स्पाइस जेट एयरलाइन की लापरवाही से काफी खफा हैं। गौरतलब है कि पटना में एसपी रहते हुए शिवदीप लांडे ने चैलेंज समझ कर पटना को सुधारने का काम किया था। इस बार एयरलाइन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हैं। 


आपको बता दें कि, बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अभी कोसी रेंज के डीआईजी हैं. सहरसा में पदस्थापित हैं। उनकी बेटी और उनकी पत्नी को गुरुवार की सुबह मुंबई से दरभंगा आना था, लेकिन सुबह 6:00 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 8:00 बजे तक उड़ान नहीं भरी।