ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सिंगापुर से आज भारत लौटेंगे Lalu Yadav, बिहार में अभी नहीं होगी एंट्री...

सिंगापुर से आज भारत लौटेंगे Lalu Yadav, बिहार में अभी नहीं होगी एंट्री

10-Feb-2023 06:32 AM

By First Bihar

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव आज यानी शुक्रवार को भारत लौट सकते हैं। इस बात की जानकारी पिछले दिनों राजद के नेताओं द्वारा ट्वीट कर दी गई थी। इसके बाद अब यह जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि आज लालू यादव सिंगापुर से वतन वापसी की फ्लाइट पकड़ सकते हैं। 


मालूम हो कि, राजद सुप्रीमो लालू यादव पिछले साल दिसंबर में किडनी के ऑपरेशन के लिए सिंगापुर गए थे। वहां 5 दिसंबर को इनका किडनी का ऑपरेशन हुआ था। लालू की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को अपनी किडनी दी थी। जिसके बाद फिलहाल लालू यादव स्वस्थ्य हैं और वतन वापस लौट रहे हैं। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि लालू यादव अभी बिहार नहीं लौटेंगे। लालू यादव वतन वापसी के बाद दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के पास ही कुछ दिन रुक कर स्वास्थ्य लाभ लेंगे।


जनाकरी हो कि, लालू प्रसाद यादव की सेहत पर अभी भी डॉक्टरों की नजर है। ऐसे में जब लालू भारत आएंगे तो उनके सेहत को ध्यान में रखते हुए बिहार आने की अनुमति दी नहीं दी गई है। वो फिलहाल कुछ दिन दिल्ली में ही अपनी बेटी मीसा भारती के सरकारी आवास पर रहेंगे। हालांकि, इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि लालू यादव होली से पहले बिहार आ सकते हैं।


आपको बताते चलें कि, लालू यादव जब होली से पहले बिहार लौटेंगे तो वो प्रदेश की सियासत में फिर से एक्टिव हो सकते हैं। इसके लिए प्लान तैयार है। उनके आने के बाद जातिगत जनगणना की रिपोर्ट को अमल में लाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इसके बाद महागठबंधन सरकार एक्शन मोड में आ जाएगी। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी यह कोई गुरु मंत्र दे सकते हैं।