ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सिंगापुर में लालू यादव की तबीयत दुरूस्त, बिहार लौट रहे हैं राजद सुप्रीमो,...

सिंगापुर में लालू यादव की तबीयत दुरूस्त, बिहार लौट रहे हैं राजद सुप्रीमो, जानिये कब है वापसी का प्लान?

29-Jan-2023 08:19 PM

By First Bihar

PATNA:  सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अब काफी बेहतर हो गयी है. ऐसे में राजद सुप्रीमो ने बिहार वापसी का प्लान बना लिया है. बिहार में महागठबंधन में जारी सियासी उथलपुथल से चिंतित लालू प्रसाद यादव ने बिहार लौटने की तैयारी शुरू कर दी है. 


फरवरी के दूसरे सप्ताह में लौटेंगे लालू 

राजद के विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है. ट्विटर पर लालू यादव से मुलाकात की तस्वीर लगा कर विनोद जायसवाल ने लिखा है..“साथियों, अभी -अभी मैं अपने गार्जियन एवम् करोड़ों लोगो की शान ,बिहार को सब कुछ देने वाले ,ग़रीबो के मसीहा आदरणीय माननीय  राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी से मिल कर उनका कुशल क्षेम जाना ..माननीय अध्यक्ष  जी पूर्ण रूप से स्वस्थ है. उनके अंदर एक युवा की तरह जोश दिखा. वो बहुत ही जल्द फ़रवरी महीने के दूसरे सप्ताह में आप सबों के बीच हाजिर रहेंगे.” 


बता दें पिछले दिसंबर में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. उनकी बेटी रोहिणी ने अपनी किडनी डोनेट किया था. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से लालू यादव सिंगापुर में ही डॉक्टरों की देख रेख में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. लालू परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव बिहार की सियासत की हर खबर ले रहे हैं. वे बिहार में महागठबंधन के भीतर हो रहे बयानबाजी से चिंतित भी है. लालू यादव ने फोन पर पार्टी के कई नेताओं से बात भी की है. उन्होंने तेजस्वी यादव को भी स्थिति को नियंत्रण में रखने का गुर बताया है. 


लेकिन ऐसे कई मुद्दे हैं जो लालू प्रसाद यादव के सीधे हस्तक्षेप के बगैर हल नहीं हो सकते. चाहे वह आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह का मामला हो, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का रामचरितमानस पर विवादित बयान या फिर आरजेडी और जदयू में चल रही खींचतान. लालू के सीधे हस्तक्षेप से ही ये मामले संभल सकते हैं.