बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
06-Sep-2020 09:57 AM
ARARIYA: सिमराहा थाना में पदस्थापित महिला सिपाही श्रुति की सुसाइड केस में खुलासा हुआ है कि नरपगंज थाना के थानेदार परेशान करता था. वह कहता था कि अपने पति को छोड़ मेरे साथ में रहो. मेरे साथ संबंध बनाओं. जिसके काऱण वह तनाव में रहती थी. जिसके कारण उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली.
थानेदार सस्पेंड,थाना छोड़कर फरार
महिला सिपाही के पति के शिकायत के बाद परेशान करने वाले थानेदार पर केस दर्ज हो गया है. जिसके बाद एसपी ने नरपतगंज थाना के थानेदार को सस्पेंड कर दिया है. इसके बाद वह थाना छोड़कर फरार हो गया. शनिवार को दोपहर में अचानक से सिरिस्ता में अपना सरकारी सिम देकर किसी वाहन से थाना से फरार हो गया. उसके बाद थानेदार का दोनों पर्सनल नंबर लगातार बंद है. इस घटना में नरपतगंज के थानाध्यक्ष किंग कुंदन का नाम आने के बाद क्षेत्र के लोग हतप्रभ हैं. दिन भर थानाध्यक्ष का कार्यालय बंद रहा. थानाध्यक्ष किंग कुंदन की ही चर्चा होती रही. थाने से लेकर मुख्यालय महकमे तक खलबली मची रही.
2016 में किया था लव मैरिज
पत्नी की मौत से परेशान पति कुमार गौरव ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे श्रुति ने उसे अंतिम कॉल किया था. बातचीत के दौरान वह काफी घबराई हुई थी. मैंने उसे बहुत समझाया मगर मेरी बात भी नहीं मानी.19 फरवरी 2016 को उन लोगों ने लव मैरिज की थी. मुझसे उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी.नरपतगंज थाना का थानेदार पत्नी को साथ में रखने का प्रलोभन देता था. जिसके कारण पत्नी तनाव में रहती थी.