मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां
27-Aug-2020 07:26 PM
PATNA: राज्य के 38 जिलों में प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन भुगतान अब भारतीय स्टेट बैंक से करने का निर्णय शिक्षा विभाग ने लिया है। वर्तमान में कुल 20 जिलों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन भुगतान भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से किया जा रहा था। शेष 18 जिलों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन भुगतान नामित नोडल बैंक के द्वारा किया जा रहा था किन्तु इन नामित नोडल बैंके के द्वारा वेतन भुगतान करने में उत्पन्न कठिनाईयों को देखते हुए इन जिलों में भी पदस्थापित शिक्षकों का वेतन भुगतान भारतीय स्टेट बैंक से करने का निर्णय लिया गया है।
इस हेतु विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि के द्वारा एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर कर दिया गया है। विभाग की ओर से एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर के लिए विशेष सचिव सतीश चंद्र झा एवं निदेशक प्राथमिक शिक्षा डाॅ. रणजीत कुमार सिंह उपस्थित थे। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, बिहार अंचल एवं उप महाप्रबंध, भारतीय स्टेट बैंक, बिहार अंचल एंव उप महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक बिहार अंचल उपस्थित थे।