पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
26-Oct-2023 09:32 PM
By First Bihar
DARBHANGA: जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव गुरुवार को दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने शिक्षक भर्ती मामले में अपने सरकार का बचाव किया। वही दूसरी तरफ शिक्षक भर्ती नियोजन के पदाधिकारियों के क्रियाकलापों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस परीक्षा फल के प्रकाशन में आरक्षण रोस्टस्टर में बहुत बड़ी गड़बड़ी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक ही कोचिंग के सारे बच्चे पास हो जाना। यह तो समझ से बाहर की बात है। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती मामले में, मैं एसआईटी जांच चाहता हूं या फिर न्यायालय के अधीनस्थ जांच हो। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार से अपील किया कि शिक्षक भर्ती में बिहार के बच्चे के भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए।
वही पप्पू यादव ने कहा कि देश मे आजतक किसी ने इतना सफलतम परीक्षा किसी ने नही लिया। लेकिन रिजल्ट के बाद यह सवाल उठने लगा कि यूपी, बंगाल के बच्चों की जनसंख्या के अलावा आरक्षण रोस्टर का ठीक से पालन नहीं किया। विकलांग सहित अन्य आरक्षण मामला में गड़बड़ी हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि कई बिंदुओं पर सवाल उठ रहा है कि किसी कोचिंग का 100% रिजल्ट कैसे आ गया। वहीं उन्होंने कहा कि क्या बाहर के बच्चे में टैलेंट थे और यहां के बच्चे में टैलेंट नहीं थे। वहीं उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि पदाधिकारी ने जो बदमाशी किया है। उसकी जांच होनी चाहिए।
पप्पू यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने तो सफल एग्जाम लिया है। जितने बड़े पैमानों पर परीक्षा लिया पूरे हिंदुस्तान में 10 साल के अंदर में इतना बड़ा परीक्षा नहीं हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि यह बात अलग है कि इससे पहले भी बीजेपी जो सवाल उठाती रही है। पिछले 17 साल पहले परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होता रहा। अभी भी आपने देखा कि सिपाही परीक्षा मामले को लेकर हमने सवाल उठाया है। अभी मै शिक्षक मामले में इंक्वारी चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि बिहार के बच्चे जो इस शिक्षक बहाली के मुद्दे को उठा रहे हैं। वह हमारा सबसे बड़ा मुद्दा है।