ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा

शिक्षक अभ्यर्थी पिटाई मामला: ADM ने शोकॉज का दिया जवाब, कहा-जान बूझकर नहीं किया तिरंगे का अपमान

14-Sep-2022 04:42 PM

PATNA: TET अभ्यर्थी पर डंडा बरसाने वाले एडीएम KK सिंह ने शोकॉज का जवाब दिया है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह को बंद लिफाफे में उन्होंने स्पष्टीकरण भेजा है। पटना के एडीएम के.के.सिंह ने जवाब में अपनी गलती स्वीकारी है। कहा है कि जान बूझकर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं किया।


गौरतलब है कि 22 अगस्त 2022 को पटना के डाकबंगला चौराहे पर शिक्षक अभ्यर्थी के ऊपर लाठी चार्ज किया गया था। इस दौरान हाथ में तिरंगे ले रखे टीईटी छात्र की पिटाई खुद एडीएम केके सिंह ने की थी। हाथ में तिरंगा लिए युवक की पिटाई का वीडियो उस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।


वीडियो वायरल होने के बाद पटना एडीएम केके सिंह पर कार्रवाई की मांग की जाने लगी। मामले पर संज्ञान लेते हुए पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने एडीएम कृष्ण कन्हैया सिंह से स्पष्टीकरण की मांग की। एडीएम केके सिंह ने आज शोकॉज का जवाब भेज दिया है। एडीएम ने कहा कि जानबूझकर उन्होंने तिरंगे का अपमान नहीं किया।


बता दें कि एडीएम ने खुद शिक्षक अभ्यर्थी पर डंडे बरसाए थे जिसके बाद एडीएम साहब द्वारा पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। मामला तूल पकड़ने के बाद इस मामले की जांच के लिए कमिटी का गठन किया गया। डीडीसी और सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट पटना डीएम को सौंपी। 


एडीएम केके सिंह पर आवश्यकता से अधिक बल प्रयोग करने का आरोप लगा। जिसके बाद पटना डीएम ने खुद मामले पर संज्ञान लेते हुए लॉ एंड ऑर्डर एडीएम केके सिंह से स्पष्टीकरण की मांग की। जिसका जवाब आज एडीएम केके सिंह ने डीएम को भेजा है।