ब्रेकिंग न्यूज़

Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन fuel price hike Bihar : बिहार में फिर महंगाई का झटका! पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, जानिए नई कीमतें Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल

Home / news / शिक्षा विभाग ने तैयार किया नया प्लान : विशिष्ट शिक्षकों को मिलेगा नये...

शिक्षा विभाग ने तैयार किया नया प्लान : विशिष्ट शिक्षकों को मिलेगा नये सिरे से जॉइनिंग लेटर

03-Jun-2024 08:35 AM

By First Bihar

PATNA : सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों की काउंसिलिंग के बाद अब नए स्कूलों में पदस्थापित किया जाना है। नये स्कूल में योगदान देने के साथ ही वे सभी विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे। ऐसे में इन शिक्षकों को नये सिरे से नियुक्ति पत्र भी दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग तैयारी में लग गया है। इसको लेकर सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों पत्र लिख दिया गया है। 


शिक्षा विभाग पदाधिकारी बताते हैं कि विशिष्ट शिक्षक बनते ही नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा मिल जाएगा। इसलिए उन्हें नया नियुक्ति-पत्र भी दिया जाएगा। विभाग की तैयारी है कि 10-15 जून के बीच में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू करा दी जाये। दस दिनों के अंदर सबकी काउंसिलिंग सबंधित जिलों में ही करायी जाएगी। विभाग का लक्ष्य है कि 30 जून तक सभी इच्छुक शिक्षकों का पदस्थापन उनके आवंटित जिले के किसी स्कूल में करा दिया जाए। 


मालूम हो कि एक लाख, 87 हजार शिक्षक सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं, जिनका पदस्थापन किया जाना है। विभाग ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि सक्षमता परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले शिक्षकों को शहरी क्षेत्र के स्कूलों में पदस्थापित किया जाएगा। इसको देखते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के रिक्त पदों की अलग-अलग सूची तैयार की जा रही है।


आपको बता दें कि शिक्षकों का स्कूल आवंटन सॉफ्यवेयर के माध्यम से होना है। इसके पहले रिक्त पदों और शिक्षकों की सूची को क्रमवार सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आचार संहिता खत्म होने के तुरंत बाद ही नियोजित शिक्षकों की काउंसिलिंग आदि को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया जाएगा। आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग की मंजूरी नहीं मिलने के कारण ही काउंसिलिंग का कार्य रुका हुआ था।