ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

शिक्षा विभाग में जल्द होगी अनुकंपा पर बहाली, बनेगा अलग कैडर; मंत्री ने दिया निर्देश

25-Jul-2024 08:09 AM

By First Bihar

PATNA : शिक्षा विभाग में अनुकंपा पर बहाली का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब इसको लेकर शिक्षा मंत्री ने एक्शन मोड में काम करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही इस मामले में सरकार की तैयारी भी तेज हो गई है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग एक अलग  कैडर बनाएगा। जिसके जरिए शिक्षा विभाग में अनुकंपा पर नियुक्ति की जाएगी। 


जानकारी के मुताबिक  बहाली की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक नियमावली तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही राज्य कैबिनेट से स्वीकृति ली जाएगी। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद राज्य में यह लागू हो जाएगा।  सेवा काल में मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा पर नियुक्ति की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में यह निर्णय लिये गये हैं। निमयावली के लिए गठित कमेटी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि सूबे के अलग -अलग जिलों के छह हजार से अधिक अनुकंपा के मामले लंबित हैं। इनकी नियुक्ति के लिए अगल कैडर बनाने का प्रस्ताव है, जिसे मल्टी टास्क लिया जा सकेगा। आश्रितों की योग्यता के आधार पर उनसे काम लिया जाएगा। अनुकंपा पर नियुक्ति के मामले लंबे समय से लंबित हैं। नियमावली में इसका विस्तार से जिक्र किया जा रहा है। विभागीय पदाधिकारी बताते हैं कि पूर्व में अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए कोई ठोस नीति नहीं थी, जिस कारण काफी संख्या में इनके मामले लंबित हैं। 


मालूम हो कि स्थानांतरण और पदास्थापन को लेकर गठित कमेटी ही अनुकंपा पर नियुक्ति की नियमावली बना रही है। कमेटी के अध्यक्ष विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव हैं। शिक्षा विभाग में शिक्षक और कर्मियों के के सेवाकाल में निधन के बाद बड़ी संख्या में आश्रित नौकरी के इंतजार में है। पहले शिक्षक के निधन पर उनक आश्रित को शिक्षक की नौकरी दे दी जाती थी। लेकिन शिक्षा का अधिकार कानून लागू हो जाने के बाद शिक्षक पद पर बहाली के लिए प्रशिक्षण और टीईटी पास होना अनिवार्य कर  दिया गया। इस वजह से बैकलॉगिंग की कतार बड़ी हो गई।