ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / शिक्षा मंत्री का बड़ा एलान, कहा - जल्द होगी सातवें चरण की शिक्षक...

शिक्षा मंत्री का बड़ा एलान, कहा - जल्द होगी सातवें चरण की शिक्षक बहाली, नौकरियों का साल होगा 2023

03-Feb-2023 12:00 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को सातवें चरण की शिक्षक बहाली को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, राज्य में  जल्द ही बिहार में शिक्षकों के 7वें चरण की नियुक्ति होगी। मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि, यह वर्ष यानी 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है। महीना भर के अंदर में नियोजन नियमावली आपके बीच आ जाएगा। सारी मेधा सूची योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली होगी। 


मालूम हो कि, राज्य में शिक्षकों की बहाली को लेकर अभ्यर्थियों पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये लोग कई बार शिक्षा मंत्री और विधानसभा तक का घेराव कर चुके हैं।जिसके बाद अब जिसे लेकर शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी है।  साथ ही उन्होंने ट्वीट भी किया है।  उन्होंने ट्वीट के जरिए अभ्यर्थियों से अपील किया है कि वे घबराएं नहीं, इस बार गलती की गुंजाइश नही है। 


चंद्रशेखर ने अपने ट्वीट में बताया है कि जल्द सातवें चरण की नियुक्ति होने जा रही है. वर्ष 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है. कोई अभ्यर्थी घबराएं नहीं,  महीना भर के अंदर नियोजन नियमावली अभ्यर्थियों के बीच आ जाएगी. सारी मेधा सूची योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले 9000 इकाई थी और अब 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा। 38 जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले 9000 इकाई थी और अब 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा। अब इसमें छेड़छार करने की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। 


आपको बता दें कि, सातवें चरण के लिए अभ्यर्थी लगातार मांग करते आ रहे हैं। इसे लेकर अभ्यर्थियों  कई बार प्रदर्शन भी किए हैं।  प्रदर्शन में कई बार उन पर लाठी भी बरस चुकी है. ऐसे में शिक्षा मंत्री की दी गई यह जानकारी राहत वाली है। बीटीईटी और सीटीईटी पास शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि 2019 में भरे फॉर्म का भी नोटिफिकेशन जारी नहीं की जा रही है।