Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
17-Aug-2020 12:44 PM
By Ganesh Samrat/Aryan
PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक कि आखिरकार घर वापसी हो गई है। दो दिनों के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद श्याम रजक ने आरजेडी की सदस्यता लेनी है। श्याम रजक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सीधे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे और तेजस्वी यादव पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूर्व मंत्री श्याम रजक का स्वागत किया है। इसके बाद उन्हें आरजेडी की सदस्यता दी गई है। इस मौके पर श्याम रजक ने अपने दिल का गुबार मीडिया के सामने बयां किया है। श्याम रजक ने नीतीश सरकार और खास तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। श्याम रजक ने कहा है कि देश के दबे और कुछ ले लोगों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है बिहार में विकास के नाम पर केवल दिखावा हो रहा है। श्याम रजक ने कहा है कि उन्हें मंत्री पद का कोई लालच नहीं था लेकिन उसके बावजूद लगातार उनकी उपेक्षा पार्टी में की गई।
श्याम रजक ने कहा है कि जेडीयू अपने पार्टी के संविधान को भी फॉलो नहीं कर रहा है। संविधान की धारा 19 में साफ तौर पर लिखा है कि किसी भी नेता को बिना कारण बताओ नोटिस जारी किए बाहर नहीं निकाला जा सकता है। रजक ने कहा कि उनके मामले में जेडीयू के संविधान का उल्लंघन किया गया है। इतना ही नहीं श्याम रजक ने यह भी कहा है कि जेडीयू में रहते हुए उनका दम घुट रहा था। नीतीश कुमार से उन्होंने कई बार विभाग से लेकर पार्टी के मुद्दे तक पर बात करने का प्रयास किया लेकिन उनकी अनदेखी की गई।आखिरकार उनके पास कोई विकल्प नहीं था जिसके कारण उन्होंने घर वापसी के बारे में सोचा। श्याम रजक ने कहा है कि बस जब तक जीवित रहेंगे तब तक तेजस्वी यादव के साथ रहेंगे।