Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
10-Feb-2021 11:31 AM
By ASMEETH
PATNA : मंगलवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने के बाद आज लगातार नए मंत्रियों की तरफ से अपना कामकाज संभालने का सिलसिला जारी है. नए मंत्री विभाग में पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल रहे हैं, लेकिन इसके लिए शुभ मुहूर्त का भी चयन किया जा रहा है. बिहार सरकार में कला संस्कृति एवं युवा मामलों के मंत्री आलोक रंजन झा भी शुभ मुहूर्त में अपनी कुर्सी पर बैठे.
दरअसल आलोक रंजन झा आज सचिवालय स्थित अपने विभागीय कक्ष में कार्यभार संभालने पहुंचे, लेकिन कुर्सी पर बैठने के लिए शुभ मुहूर्त आने में थोड़ा वक्त बाकी था. लिहाजा मंत्री जी अपने चैंबर के दरवाजे पर खड़े होकर इंतजार करते रहे. समय काटने के लिए उन्होंने ऑफिस का चक्कर भी लगाया, आखिरकार जब शुभ मुहूर्त का वक्त आ गया तब जाकर वह कुर्सी पर बैठे. कुर्सी पर बैठने से पहले मंत्री जी ने उसे प्रणाम भी किया.
कार्यभार संभालने के बाद मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि आज शुभकामना देने का दिन है. अभी तो सब से परिचय करुंगा और विभाग को समझने की आवश्यकता है. जो काम मिला है, पूरे राज्य में उसका काम दिखेगा. आलोग रंजन झा ने कहा कि देश में 70 फिसदी युवा है, जिन्हें देखते हुए विभाग की ओर से रोजगार के सृजन किये जा रहे हैं. आर्ट यूनिवर्सिटी, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाए जाएंगे और गुरूवार को साढ़े 3 सौ खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.