बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
05-Jun-2024 11:53 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लागातार जारी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा का है। जहां कोईलवर थाना इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने एक युवक पर गोलियों की बौछार कर दी और उसके शरीर में दस गोलियां दाग दी। हत्या की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
इस घटना में मृतक की पहचान मिथलेश पासवान के तौर पर हुई है। जो कोईलवर थाना इलाके के धनडीहा कुबेरचक गांव का निवासी था।अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, मृतक मिथलेश पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पहले आरा में बम धमाके की एक घटना में भी उसका नाम आ चुका है।
वहीं, इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसे में आज सुबह ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से पूरा इलाका सहम गया। बदमाशों ने मिथलेश को दस गोलियां मारी और फिर फरार हो गए। खून से लथपथ मिथलेश को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली।
उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया है। परिजनों के मुताबिक मिथलेश आनंद नगर मोहल्ले से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों द्वारा गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन हत्या का मकसद क्या था, इसका खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच लगातार जारी है।