Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी
18-Oct-2024 11:45 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के सीवान और सारण जिलों के करीब 16 गांवों में जहरीली शराब से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं इस मामले पर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। एनडीए नेता लगातार बयानबाजी करके प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के सुप्रीमों उपेंद्र कुशवाहा ने तो इसको लेकर विवादास्पद बयान दे दिया है।
दरअसल, जहरीली शराब से मौत पर जब राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि शराबबंदी कानून तभी सफल हो सकता है, जब लोगों का सहयोग हो। अकेले सरकार के बूते की बात नहीं है कि कानून को सफल हो। उन्होंने कहा कि शराब पीने वाले लोग आज नहीं तो कल किसी बीमारी से अपनी जान दे देगा।इसलिए लोगों को शराब नहीं पीना चाहिए। वहीं,कानून से संसोधन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि- कहीं भी कोई भी कानून है, हत्या के खिलाफ भी कानून है तो क्या दुनिया का कोई देश, हिंदुस्तान का कोई राज्य कोई थाना है जहां कोई कहे की हत्या बिल्कुल बंद है।
वहीं, जब दिलीप जायसवाल से पूछा गया कि क्या लोग शराबबंदी कानून खत्म करने की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इससे सरकार को रेवेन्यू मिलेगा? इसके जवाब में उन्होंने विवादास्पद बयान दे दिया और कहा है कि अगर पैसा और रेवेन्यू लाना है तो कोठा खोल दीजिए। जो लोग शराबबंदी हटाने की बात कर रहे हैं, उनके शराब माफियाओं से सम्बन्ध हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि इन संबंधों की जांच कराई जाए।
इधर, बता दें कि बिहार मे जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिवान में मृतकों की संख्या 29 पहुंच गई है। सारण (छपरा) में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। गोपालगंज मे भी 2 लोगों की जान गई है। अब तक कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है। इनकी आंकड़ों की पुष्टि तीनों जिलों के प्रशासन भी कर चुके हैं। सारण और सिवान में 17 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 1700 लीटर देसी शराब जब्त की गई है।
रिपोर्ट - सदन सिंह (पटना)