महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
04-Oct-2020 07:27 PM
PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की बेटी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज श्रेयसी सिंह पर आरजेडी का निशाना चूक गया. आरजेडी के खास दूत श्रेयसी सिंह और उनकी मां पुतुल सिंह को लालटेन की रोशनी में लाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे थे. कहा ये जा रहा था कि दोनों मां-बेपी का आरजेडी में शामिल होना तय है. लेकिन श्रेयसी सिंह बड़ी निशानेबाज निकली. वे आज बीजेपी में शामिल हो गयीं.
विधानसभा चुनाव लडेंगी श्रेयसी
श्रेयसी सिंह ने आज दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया. उन्होंने नरेंद्र मोदी पर आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक वे विधानसभा चुनाव लडेंगी. पार्टी ने उनके चुनाव लड़ने की मंजूरी दे दी है.
आरजेडी का निशाना चूक गया
श्रेयसी सिंह और उनकी मां पुतल सिंह को अपने पाले में लाने के लिए आरजेडी काफी दिनों से कवायद में लगी थी. लालू फैमिली के एक खास एम एल सी लगातार कोशिश कर रहे थे. आरजेडी का मानना था कि पुतुल सिंह और श्रेयसी सिंह के पार्टी में आने से भागलपुर से लेकर बांका तक के इलाके में राजपूत वोटों पर जबरदस्त पकड़ बनेगी. लिहाजा उनकी मान मनौव्वल की हर कोशिश की गयी.
वैसे भी पुतुल सिंह तकनीकी तौर पर बीजेपी में ही थी. सूत्रों के मुताबिक पुतुल सिंह थोडा मन भी डोल रहा था लेकिन श्रेयसी को आरजेडी रास नहीं आ रहा था. लिहाजा बीजेपी नेताओं से नये सिरे से बात की गयी. आखिरकार वे आज बीजेपी में शामिल हो गयीं.