ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / BIHAR NEWS: SHO की मौत महज संयोग या साजिश? थाना परिसर में पंखे...

BIHAR NEWS: SHO की मौत महज संयोग या साजिश? थाना परिसर में पंखे से लटकी मिली लाश

17-Oct-2024 08:44 AM

By First Bihar

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां बैरगनिया थाने के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कुंदन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में थाना परिसर स्थित उनके आवास में ही मौत हो गई। पुलिसकर्मियों का कहना है कि शाम छह बजे के बाद से कमरे में वे थे। काफी देर हो गया था। गेट खटखटाया तो नहीं खोला गया। तब साढ़े नौ बजे गेट तोड़कर देखा गया तो वे गमछे से पंखे से फंदा लगाए हुए थे।


दरअसल ,सीतामढ़ी जिलान्तर्गत बैरगनिया थाने के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कुंदन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में थाना परिसर स्थित उनके आवास में ही मौत हो गई। ऐसा लगता है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली हो, मगर जिन परिस्थितियों में उनका शव बरामद हुआ है उससे पूरा मामला संदिग्ध लगता है। वे 2009 बैच के दारोगा थे।


बताया जा रहा है कि, मृत दारोगा पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत विक्रम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। संपत चक पटना में उनकी शादी हुई थी। एक बेटा व एक बेटी थी। पुलिसकर्मियों का कहना है कि शाम छह बजे के बाद से कमरे में वे थे। काफी देर हो गया था। गेट खटखटाया तो नहीं खोला गया। तब साढ़े नौ बजे गेट तोड़कर देखा गया तो वे गमछे से पंखे से फंदा लगाए हुए थे। 


इधर, मगर ऐसा प्रतीत होता है कि उनको मारकर किसी ने गमछे से खड़ा कर रखा है। थानाध्यक्ष की आत्महत्या की खबर जिले में जंगल में आग की तरह फैल गई। एसपी मनेाज कुमार तिवारी, एसडीपीओ सदर राम कृष्णा समेत तमाम पुलिस अफसर बैरगनिया थाने पहुंच गए। हालांकि, जिस अवस्था में उनकी मृत्यु हुई है उससे मामला संदिग्ध भी लगता है, क्योंकि गले में गमछा लपेटा हुआ दिखाई पड़ता है और दोनों पांव जमीन से अच्छी तरह टिके हुए हैं। बगल में कुर्सी रखी हुई है।