Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट
05-Jan-2021 11:28 AM
PATNA : आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने बड़ा बयान दिया है. शिवानंद तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी से रिश्ते ठीक रखने के लिए आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनवा दिया. आरसीपी सिंह बीजेपी को लेकर बेहद सॉफ्ट रहे हैं. सीएए, एनआरसी जैसे मुद्दे पर आरसीपी सिंह ने जिस तरह है पार्टी के अंदर जिस तरह से स्टैंड वह बताता है कि आरसीपी सिंह बीजेपी को लेकर कितने नरम है.
देखिए पूरा इंटरव्यू
बीजेपी के एजेंडे पर आरसीपी
शिवानंद तिवारी ने कहा है कि सीएए और एनआरसी का विरोध करने पर प्रशांत किशोर के खिलाफ आरसीपी सिंह ने पार्टी में माहौल बनाया और फिर पीके को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. गुलाम रसूल बलियावी जैसे जेडीयू के अल्पसंख्यक नेता को आरसीपी सिंह में खुलेआम फटकार लगाई. यह बताता है कि आरसीपी सिंह किस तरह बीजेपी के एजेंडे पर चलते हैं. शिवानंद तिवारी ने कहा है कि आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ ठीक होंगे.
नीतीश बेटे को नहीं लाना चाहते हैं राजनीति में
आरजेडी नेता ने फर्स्ट बिहार से खास बातचीत के दौरान यह कहा कि नीतीश कुमार के ऊपर परिवारवाद का आरोप नहीं लग सकता. नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत को राजनीति में नहीं लाना चाहते. शिवानंद तिवारी ने कहा कि निशांत को लेकर उनकी भावनाएं जुड़ी हुई हैं, लेकिन वह बिना किसी लाग लपेट के यह कह सकते हैं कि नीतीश परिवारवाद के समर्थक पर नहीं हैं. आरसीपी सिंह को विरासत से सौंपे जाने को लेकर शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश भविष्य की राजनीति कर रहे हैं. तिवारी ने कहा कि अगर विलय की राह पर आगे बढ़ रहे हैं तो उपेंद्र कुशवाहा उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं. विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की भूमिका को लेकर सब ने चर्चा की, लेकिन कुशवाहा और उनके गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में कितना वोट काटा इसकी कोई चर्चा नहीं कर रहा. नीतीश कुमार की नजर इसी वोट पर है और इसीलिए वह उपेंद्र कुशवाहा के साथ विलय करना चाहते हैं. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी विलय करती है तो इससे नीतीश कुमार का लव कुश जनाधार मजबूत होगा.
नीतीश की छवि को पहुंचा नुकसान
शिवानंद तिवारी ने कहा है कि बिहार में अगर कैबिनेट का विस्तार नहीं हो रहा और सरकार के कामकाज में नीतीश कुमार हद से ज्यादा सक्रियता दिखा रहे हैं तो इसका मतलब सीधा यही है कि एनडीए के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. शिवानंद ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी और उसके सांप्रदायिक संगठनों को बिहार में मजबूत होने दिया. उनके सामने नीतीश हमेशा नतमस्तक रहे और इसी वजह से नीतीश की सेकुलर छवि को नुकसान भी पहुंचा.