Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
19-Oct-2022 01:22 PM
PATNA : बिहार भाजपा नेता और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी लालू परिवार पर लगातार हमलावर रहते है। इसी कड़ी में अब एक बयानों पर पलटवार करते हुए राजद नेता के तरफ से भी तंज कसा गया है। राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने सुशील मोदी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अपना यह बयान सूमो द्वारा मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ऊपर किए गए हमले को लेकर दिया है।
शिवानंद तिवारी ने सुशील कुमार मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "सुशील मोदी का कहना है कि तेजस्वी ने कोर्ट से माफी मांगी। उसके बाद उनको जमानत मिली। जबकि अदालत का फैसला उपलब्ध है। उसमें कहीं माफी का जिक्र ही नहीं है। सुशील मोदी तो हेहर हैं। मार खाएंगे लेकिन कहेंगे कि अबकी बार मार कर देखो। कभी-कभी तरस भी आता है सुशील पर आंदोलन का साथी है। मेरे साथ जेल में भी रहा है। इतना सीनियर है, लेकिन छपवास के रोग ने उसको उपहास का पात्र बना दिया है। "
बता दें कि, इससे पहले मंगलवार को सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर ट्वीट करते हुए कहा था कि "तेजस्वी यादव बैकफूट पर चल गए है। उनको CBI कोर्ट की कड़ी फटकार मिली है। यदि तेजस्वी में सही मायने में हिम्मत है तो अड़े रहत। आखिरकार CBI को धमकी देने वाले बयान पर।माफ़ी माँगनी पड़ी। घोटाले से जुड़े मामले में चार्जशीटेड और बेल वाले आदमी को नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री बना रखा है।"
गौरतलब हो कि, तेजस्वी यादव मंगलवार को दिल्ली सीबीआई की विशेष अदालत से राहत मिली है। आईआरसीटीसी घोटाले मामले में मंगलवार की सुनवाई में उनकी जमानत बरकरार रखी गई। इस पर राजद में खुशी की लहर है तो बीजेपी नेता बयान जारी कर निशाना साध रहे है। जिसके बाद अब राजद के तरफ से अब शिवानंद तिवारी का यह बयान सामने आया।