सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
26-Sep-2022 01:15 PM
PATNA : बिहार में शिक्षक बहाली में हो रही देरी को लेकर सीटेट और बीटेट के अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। नियुक्ति में हो रही देरी के कारण राज्य के युवाओं में सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है हालांकि सरकार की तरफ से इसको लेकर अभ्यर्थियों को लगातार आश्वासन भी दिया जा रहा है। शिक्षक बहाली को लेकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने जो संकल्प लिया है उसे जरूर पूरा किया जाएगा लेकिन लोगों को केंद्र सरकार से भी पूछना चाहिए कि 16 करोड़ रोजगार का क्या हुआ।
शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा है कि नीतीश सरकार ने 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया है सरकार आने वाले समय में उसे जरूर पूरा करेगी।बेरोजगारों के प्रति सरकार ने जो संकल्प लिया है और उसे पूरा करने के लिए काम चल रहा है। बिहार में लाखों नियुक्तियां होनी है लेकिन इसके लिए लोगों को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार तो रोजगार देगी ही लेकिन केंद्र ने जो 16 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था उसका क्या हुआ।
शिक्षा मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संकल्प पूरा होकर रहेगा। गांधी मैदान में मुख्यमंत्री ने बिहार के युवाओं को 20 लाख रोजगार देने का जो वादा किया था उसे पूरा करने के लिए काम हो रहा है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जो वादा किया था वह सब पूरे होंगे। बोलने वाले बोलते रहेंगे, हमारी सरकार तो काम कर ही रही है। आने वाले समय में बिहार में लाखों नियुक्तियां होंगी लेकिन 16 करोड़ रोजगार की बात करने वाले आज उसपर चर्चा भी नहीं कर रहे हैं।