ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / शिक्षकों के वेतन के लिए केंद्र ने नहीं दिया पैसा, बिहार सरकार ने...

शिक्षकों के वेतन के लिए केंद्र ने नहीं दिया पैसा, बिहार सरकार ने स्वीकृत की 1 अरब 20 करोड़ की राशि

24-Jun-2020 02:37 PM

PATNA : डबल इंजन वाली बिहार सरकार को केंद्र सरकार से पैसे नहीं मिल रहे हैं. केंद्र सरकार को बिहार में पढ़ा रहे माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए पैसे देने थे. लेकिन पैसे नहीं मिले. लिहाजा बिहार सरकार को अपने खजाने से माध्यमिक शिक्षकों के लिए वेतन जारी करना पड़ा है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षकों के लिए वेतन के लिए 1 अरब 20 करोड़ की राशि स्वीकृत की है.


नीतीश कुमार की कैबिनेट की बैठक में माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए 120 करोड़ रूपये देने का फैसला लिया गया था. इसमें से 40 करोड रूपये तत्काल जारी कर दिया गया था. अब सरकार ने कुल 1 अरब 20 करोड़ की राशि स्वीकृत की है.  राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत नियोजित माध्यमिक शिक्षकों के वेतन भुगतान स्थापित प्रक्रिया के अनुसार किया जायेगा.


बिहार सरकार की ओर से कहा गया था कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान जो फिलहाल समग्र शिक्षा अभियान हो गया है, उसके तहत केंद्र सरकार ने पैसे नहीं दिये हैं. इससे शिक्षकों के वेतन भुगतान पर संकट हो गया है. लिहाजा माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए बिहार सरकार अपने खजाने से 120 करोड़ रूपये खर्च करने जा रही है.


दरअसल समग्र शिक्षा अभियान केंद्र प्रायोजित योजना है. पहले से चल रही सर्व शिक्षा अभियान से लेकर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को एक कर समग्र शिक्षा अभियान को शुरू किया गया. इसके तहत सरकारी स्कूलों के खर्च का 60 फीसदी पैसा केंद्र सरकार देती है. वहीं राज्य सरकार को 40 फीसदी राशि देनी होती है. बिहार में माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए केंद्र सरकार से 120 करोड़ रूपये मिलने थे जो अब तक नहीं मिले. केंद्र सरकार से पैसा नहीं आने के कारण बिहार के माध्यमिक शिक्षकों का वेतन अटक गया था. बिहार सरकार के फैसले के बाद बिहार के लाखों माध्यमिक शिक्षकों के वेतन का भुगतान हो पायेगा.


news image

news image