ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

शिक्षक बहाली के लिए जिला परिषद परामर्शी समिति को मिला अधिकार, हाईस्कूलों में 30 हजार शिक्षकों की होगी बहाली

शिक्षक बहाली के लिए जिला परिषद परामर्शी समिति को मिला अधिकार, हाईस्कूलों में 30 हजार शिक्षकों की होगी बहाली

19-Jun-2021 07:50 AM

PATNA : बिहार में शिक्षक बहाली प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने अब एक और बड़ा फैसला किया है। छठे चरण के तहत राज्य के हाई स्कूलों में 30000 शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार अब जिला परिषद परामर्शी समिति को दिया गया है। पंचायत चुनाव होने तक के शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार परामर्शी समिति के पास रहेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को ही अधिसूचना जारी कर दी। 


शिक्षा विभाग की तरफ से उप सचिव अरशद फिरोज ने शुक्रवार को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी। जिला परिषद के नियंत्रण में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति प्राधिकार और अनुशासनिक प्राधिकार नियमावली के तहत परामर्श समिति के अध्यक्ष जिला परिषद के अध्यक्ष होंगे। जिला परिषद शिक्षा समिति का एक चयनित सदस्य जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सदस्य सचिव और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सदस्य होंगे। आपको बता दें कि 9 जून को बिहार में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और ग्राम कचहरियों के लिए परामर्शी समिति का गठन किया गया है। सरकार ने पंचायत चुनाव नहीं होने की स्थिति में यह वैकल्पिक व्यवस्था की है और अब पंचायत चुनाव संपन्न होने तक परामर्शी समिति को ही नियुक्ति से जुड़ा अधिकार दिया गया है। 


बिहार में शिक्षक नियोजन प्रक्रिया से जुड़े फैसले सरकार निरंतर ले रही है। हाईकोर्ट में मामला खत्म होने के बाद बिहार में शिक्षक बहाली प्रक्रिया में तेजी आई है। सरकार के इस नए आदेश के बाद परामर्शी समिति को नियुक्ति संबंधी अधिकार मिल गया है।