ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, इस्तीफा के बाद भी नियोजित शिक्षक कर रहे...

शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, इस्तीफा के बाद भी नियोजित शिक्षक कर रहे नौकरी, ले रहे हैं सैलरी

24-Jan-2020 07:46 AM

PATNA : शिक्षा विभाग में एक और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर सूबे के कई स्कूलों में नियोजित किए गए शिक्षक स्वेचछा से इस्तीफा देने के बाद भी सरकारी स्कूलों में सेवा दे रहे हैं और बकायदा वेतन भी ले रहे हैं.

फर्जीवाड़े की जांच कर रही निगरानी ब्यूरों को नियोजित शिक्षकों को लेकर कई जगहों से ऐसी जानकारी मिली है. जिसके बाद निगरानी ने शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी दी है. 

बता दें कि 2006 में 352812 शिक्षकों का नियोजन हुआ था. 2015 में यह बात सामने आई थी कि कई शिक्षक फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे हैं. इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा और निगरानी को जांच का जिम्मा मिला. जिसके बाद नियोजित शिक्षकों को स्वेच्छा को त्यागपत्र देने का मौका दिया गया था. इस दौरान तीन हजार शिक्षकों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया था. मगर निगरानी को यह शिकायत मिली है कि त्यागपत्र देने वाले शिक्षक दोबारा सेवा दे रहे हैं. जिसके बाद निगरानी ने शिक्षा विभाग को जानकारी दी है. 

खबर के मुताबिक तीन हजार शिक्षकों में से दो हजार से ज्यादा शिक्षत दोबारा अपनी सेवा दे रहे हैं. इसकी जानकारी शिक्षा पदाधिकारियों को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.