Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
17-Sep-2021 01:35 PM
SHEOHAR : शिवहर डीएम सज्जन राजशेखर एक बार फिर अपने पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्ख़ियों में आ गये हैं. शिवहर डीएम ने अपनी पत्नी सितारा जीएसएस और सास भारती वेंकटेसन पर ही मानहानी, जबरन पैसा वसूली समेत सात धाराओं के तहत शिवहर टाउन थाना में केस दर्ज कराया है. साथ ही उन्होंने शिवहर के परिवार न्यायालय में अपनी पत्नी से तलाक लेने की अर्जी भी दाखिल की है.
आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर टाउन थाना में शिवहर डीएम सज्जन राजशेखर की पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना को लेकर जून महीने में दर्ज कराया गया था अब उस केस में एक नया मोड़ आया है. डीएम सज्जन राजशेखर ने अपनी पत्नी और सास पर मानहानी, जबरन पैसा वसूली समेत सात धाराओं के तहत केस कराया है. साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए शिवहर के परिवार न्यायालय में अर्जी भी दी है, जो अभी फिलहाल पेंडिंग ही है.
वहीं डीएम की पत्नी का कहना है कि वो अभी तलाक के लिए तैयार नहीं है. वहीं डीएम की पत्नी ने अपने पति पर बच्चे के पालन के लिए पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है. पत्नी का कहना है कि दोनों की चेन्नई में चार सितंबर, 2017 को शादी हुई थी. दोनों का एक बेटा दैविक और ढ़ाई साल की बेटी हीरा है. बेटी का जन्म 27 नवंबर 2018 को हुआ. लेकिन, उनकी बेटी हीरा को उनके डीएम पति ही अपने साथ रखते हैं. जबकि, उनका बेटा उनके साथ रहता है. पत्नी ने कहा कि उनके पति बच्चे के भरण-पोषण के लिए भी पैसे नहीं देते हैं.