Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात
20-Jun-2021 07:14 AM
PATNA : शिवहर जिले के डीएम सज्जन राज शेखर के ऊपर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया गया है। डीएम सज्जन राज शेखर की पत्नी ने उन पर मुजफ्फरपुर टाउन थाने में घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि डीएम पति उनके साथ बुरी तरह मारपीट करते हैं और बार-बार उन्हें ब्लैकमेल करने की धमकी भी दी जाती है। पुलिस में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में लिखा गया है कि उनके पति कहते हैं कि अगर तुम मेरे खिलाफ कुछ करोगी तो मैं तुम्हें कहीं का नहीं छोडूंगा। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति बेहद गुस्सैल स्वभाव के हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि डीएम सज्जन राजशेखर दो बच्चों के साथ-साथ उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।
डीएम सज्जन राजशेखर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि दोनों बच्चों को अपने कब्जे में रखा हुआ है। एक बच्चे की उम्र 2 साल और दूसरे का तकरीबन 10 महीने है। फिलहाल सज्जन राजशेखर की पत्नी मुजफ्फरपुर के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित एक सरकारी क्वार्टर में रह रही हैं। उधर अपनी पत्नी की तरफ से लगाए गए आरोपों पर डीएम सज्जन राजशेखर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। डीएम सज्जन राजशेखर ने कहा है कि मैं पत्नी को नहीं पीटता बल्कि वही मेरे साथ मारपीट करती है। इसी साल मार्च महीने में पत्नी ने मेरे साथ मारपीट की जिससे मेरा एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया। डीएम सज्जन राजशेखर का कहना है कि उनकी पत्नी अपनी मां के बहकावे में आकर यह सब कुछ कर रही है। पत्नी और सासू मां दोनों का व्यवहार उनके खिलाफ हिंसक है। उन्होंने आज तक अपनी पत्नी से एक रुपए की मांग नहीं की है। वह अपनी पत्नी को लगातार साथ रहने के लिए बुला रहे हैं लेकिन उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर मुजफ्फरपुर में अकेले रहना चाहती है। सज्जन राजशेखर ने कहा है कि उन पर जो भी आरोप लगा दिया जाए लेकिन हकीकत यही है कि सच्चाई सामने आने में समय लगेगा।
शिवहर एडीएम सज्जन राजशेखर की पत्नी शादी से पहले इंफोसिस में सीनियर सिस्टम इंजीनियर के तौर पर काम करती थीं। 4 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। डीएम सज्जन राज शेखर और उनकी पत्नी दोनों चेन्नई के रहने वाले हैं। इनकी शादी भी चेन्नई में ही हुई थी। उनकी पत्नी ने जो एफआईआर कराई है उसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि उनके पति दहेज की मांग करते हैं। डीएम की पत्नी ने अगले हफ्ते पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर करने की तैयारी की है। मुजफ्फरपुर टाउन थाना प्रभारी ओमप्रकाश के मुताबिक डीएम की पत्नी ने 498 ए के तहत केस किया है लेकिन फिलहाल वह ज्यादा कुछ बोलने से बच रहे हैं।