किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
09-Feb-2022 04:29 PM
SHEKHPURA : खबर शेखपुरा से है, जहां प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मामला तब प्रकाश में आया जब एक लड़की अपनी इंटर की परीक्षा छोड़कर थाने पहुंच गई। बरबीघा थाने में अचानक लड़की के पहुंचने पर पहले तो पुलिसकर्मियों को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन लड़की ने जब पूरी बात बताई तो सभी हैरान रह गए।
बताया जा रहा है कि उक्त लड़की का पिछले दो साल से विवेक नाम के एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को लड़की अचानक बरबीघा थाने पहुंच गई और पुलिसकर्मियों से अपने प्रेमी विवेक से शादी करा देने की गुहार लगाने लगी। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि वह मानपुर थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी विवेक से प्रेम करती है। इधर, लड़की के पीछे-पीछे विवेक भी बरबीघा थाने पहुंच गया था।
दोनों की बात सुनने के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर प्रेमी युगल को घर चले जाने की बात कही। लेकिन दोनों अपने घर जाने के बजाए बरबीघा से भागकर शादी करने के लिए शेखपुरा कोर्ट पहुंच गए। कोर्ट में पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ कोर्ट परिसर में जमा हो गई। कोर्ट में मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक लड़की के गांव में लड़के का ननिहाल है। दो साल पहले दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और मंगलवार दो दोनों शादी करने के लिए घर से भाग निकले थे। हालांकि बालिग नहीं होने का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया था।