पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
06-Aug-2024 07:51 AM
By First Bihar
DESK: बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद भी हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा का माहौल बना हुआ है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया था और भारत चली आई थीं। बावजूद इसके पूरे देश में हिंसा जारी है।
जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने नरैल इलाके में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर को आग लगा दिया है। प्रदर्शनकारी पूर्व क्रिकेटर और आवामी लीक के सांसद मुर्तजा पर बांग्लादेश में छात्रों की गिरफ्तारी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
मुर्तजा ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत साल 2018 मे की थी। मुर्तजा शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग में शामिल हो गए थे और सांसद के तौर पर नरैल-2 संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। छात्र संघों का आरोप है कि इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियां हुई हैं लेकिन मुर्तजा इसको लेकर कुछ बोल नहीं रहे हैं।
उधर, ढाका में प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के चीफ जस्टिस के घर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। कानून व्यवस्था पूरे देश में ध्वस्त हो चुकी है। सीमा पर तैनात जवानों को भी वापस बुला लिया गया है। बांग्लादेश की सड़कों पर केवल सेना के जवान कमान संभाल रहे हैं लेकिन उनकी संख्या नाकाफी साबित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के निवास बंगबंधु भवन में तोड़फोड़ की है और आग लगा दिया है।