Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
20-Oct-2024 03:16 PM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गयी। गुस्सायी भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया और हमला बोल दिया। यह घटना सरसी थाने के कचहरी बलुआ की यह घटना है। जहां सोमवार को दो शवों के साथ सड़क जाम कर रहे लोगों को हटाने गयी पुलिस पर हमला बोला गया।
जानकारी के अनुसार उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। अधिकारियों ने एक पेट्रोल पंप के कमरे में जाकर खुद को बचाया लेकिन भीड़ वहां भी पहुंच गयी और सबको बंधक बना लिया। थानेदार पर जानलेवा हमला करने की भी कोशिश की गयी। इससे पहले सरसी थाना क्षेत्र के कचहरी बलुआ निवासी लक्ष्मण राम के दो बेटों उपेंद्र राम और राजेंद्र राम की हत्या एक जमीन विवाद में कर दी गयी थी।
बताया जा रहा है कि आरोप गांव के ही कुछ दबंगों पर लगा था. बीच-बचाव करने पहुंचे दो महिलाओं समेत लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। दोनों मृतकों के शव को लेकर परिजन आज रविवार को सड़क पर प्रदर्शन करने बैठ गए थे. इस दौरान बनमनखी, चंपानगर समेत अन्य जगह जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था।
इधर,पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो जाम हटवाने के लिए सीओ अजय कुमार और सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव दलबल के साथ पहुंचे। शव को हटाने का आग्रह किया लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग उग्र हो गए और पुलिस व पदाधिकारियों पर हमला बोल दिया। पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। जिसके बाद प्रशासन की टीम पास के एक पेट्रोल पंप पहुंची और कमरे में जाकर सभी ने बचने का प्रयास किया।