ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / शशि थरूर ने पीएम की तारीफ में फिर पढ़े कसीदे, लैंग्वेज चैलेंज को...

शशि थरूर ने पीएम की तारीफ में फिर पढ़े कसीदे, लैंग्वेज चैलेंज को किया स्वीकार

30-Aug-2019 01:57 PM

By 13

DESK: पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं. शशि थरूर ने पीएम मोदी के हर दिन भारतीय भाषाओं के एक शब्‍द को सीखने की सलाह की प्रशंसा की है. इसके साथ ही शशि थरूर ने लैंग्‍वेज चैलेंज को स्‍वीकार करते हुए हर दिन एक शब्‍द इंग्लिश, हिंदी और मलयालम में ट्वीट करने की बात कही है. शशि थरूर ने ट्वीट करके लिखा है कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने एक भाषण का अंत, हर दिन मातृभाषा को छोड़कर एक अन्‍य भारतीय भाषा के शब्‍द सीखने का सुझाव देकर किया. मैं इस हिंदी के प्रभुत्‍व से हटने का स्‍वागत करता हूं और प्रसन्‍नतापूर्वक इस भाषा की चुनौती को आगे बढ़ाऊंगा' कांग्रेस नेता ने आगे लिखा है, 'प्रधानमंत्री के लैंग्‍वेज चैलेंज के जवाब में मैं प्रतिदिन अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में एक शब्‍द ट्वीट करूंगा. अन्‍य लोग भी ऐसा कर सकते हैं. आज का पहला शब्‍द बहुलवाद है'. उन्‍होंने बहुलवाद को अंग्रेजी और मलयालम में भी लिखा. आपको बता दें कि पीएम मोदी की प्रशंसा करने के कारण थरूर इन दिनों कांग्रेस नेताओं के निशाने पर चल रहे हैं. पार्टी की ओर से सफाई भी मांगी गई, बावजूद इसके किसी की परवाह किये बिना शशि थरूर ने फिर से पीएम मोदी की तारीफ की है.