Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
16-Oct-2020 09:55 PM
By Shahnawaz
MADHEPURA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है. बिहार के दिग्गज नेता शरद यादव की बेटी सुभाषनी यादव ने सीएम नीतीश की कार्यशैली को फेलियर बताया है. मधेपुरा के बिहारीगंज में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इसबार बिहार से एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकना है.
बिहार में कांग्रेस ने मधेपुरा के बिहारीगंज विधानसभा सीट से लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव को टिकट दिया है. बिहारीगंज में चुनाव प्रचार करने निकली सुभाषिनी यादव ने कहा कि बिहार के लोग अब त्रस्त हो गए हैं. सूबे के लोगों को अब विकास चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस धरती पर जन्म लेकर पली बढ़ी, आज उसी बिहारीगंज ने पलकों पर बिठा लिया है.
सुभाषिनी यादव ने कहा कि बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता को विकास चाहिए इसलिए लोग दिल खोलकर सहयोग कर रहे हैं. यहां के लोगों ने अपनी बेटी को विधानसभा भेजने का प्रण लिया है. उन्होंने कहा बिहारीगंज के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुकी हूँ. अंत में उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार पिछले 15 साल में हर मोर्चे पर फेल रही है.