ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / news / NCP के अध्यक्ष बने रहेंगे शरद पवार, वापस लिया अपना इस्तीफा

NCP के अध्यक्ष बने रहेंगे शरद पवार, वापस लिया अपना इस्तीफा

05-May-2023 05:57 PM

By First Bihar

DESK: शरद पवार एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे, उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पार्टी के भारी दबाव के बाद शुक्रवार को उन्होंने अपने फैसले को वापस लेने का एलान किया। इससे पहले NCP की कमेटी ने शरद पवार के इस्तीफा देने के फैसले को खारिज कर दिया था।


शरद पवार ने इस्तीफा वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं की भावना का अपमान नहीं कर सकते हैं। भावुक होकर लिया गया फैसला वापस लेता हूं। 2 मई को पद से इस्तीफा देने का फैसला था। उस वक्त ऐसा लगा था कि रिटायर होने का समय आ गया है। मेरे फैसले से कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं को दुख हुआ और उन्होंने फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की थी।


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह देखकर वे काफी भावुक हैं। एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के कहने के बाद और सबकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला वापस लेता हूं। शरद यादव ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए कई नेता ने इस्तीफे का फैसला वापस लेने की बात कह रहे थे। बता दें कि शरद पवार ने 2 मई को अचानक एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था।