मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
13-Sep-2022 01:45 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी को पहले से ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए राज्य सरकार अब कई नए फैसलों के साथ जमीन पर मुस्तैद दिखेगी. सरकार में शराबबंदी कानून को मजबूती से लागू करने और शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए छापेमारी गस्ती और अन्य ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले दो पहिया चार पहिया वाहनों के साथ-साथ नाव मोटर बोट ट्रैक्टर और ड्रोन पर खर्च करेगी. आज हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में इसके लिए ₹250000000 की राशि को मंजूरी दी गई है. ड्रोन को किराए पर लेने के साथ साथ गाड़ियों के इस्तेमाल पर खर्च होने वाले इंटर्न और अन्य तरह के भुगतान पर यह राशि खर्च की जाएगी.
इसके अलावा सरकार ने बिहार में कई नए सड़कों के निर्माण की योजना को भी मंजूरी दी है. सरकार ने फैसला किया है कि 8 जिलों के 11 सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा. इसके ऊपर 1097 करोड़ पचास लाख 99 हजार की राशि खर्च होगी. नीतीश कैबिनेट ने आज जिन सड़कों के चौड़ीकरण समेत निर्माण के लिए मंजूरी दी है, उसमें पटना जिले के अंदर मीठापुर खगौल मेन रोड संख्या 1 से मीठापुर NH30 तक लिंक रोड शामिल है. साथ ही बक्सर जिले में इटारसी धनसोई रोड के चौड़ीकरण के भी प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई है. मधुबनी में निधि चौक से रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर चौक तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूती करण की मंजूरी दी गई है.
वहीं, जहानाबाद बाइपास के साई हीरो शो रूम से जिले के बाइपास के अंत तक सड़क के चौड़ीकरण के लिए मंजूरी मिली है. सीवान के मैरवा से लेकर दरौली तक सड़क के चौड़ीकरण पर भी हरी झंडी मिली है. इसके अलावा छपरा के अमनौर बाजार बाइपास रोड, रिविलगंज बिशुनपुरा बाइपास रोड और गरखा बाइपास रोड के निर्माण को भी स्वीकृति मिली है.
गया जिले में जो सड़क चौड़ीकरण का काम बाकी रह गया था उसे भी पूरा करने को कहा गया है. इसके अलावा छपरा के परसा बाजार बाइपास रोड के निर्माण पर भी मुहर लगी है. वहीं, मुजफ्फरपुर के बूढी गंडक नदी पर अखाड़ा घाट पुल के नजदीक उच्चस्तर RCC पुल के निर्माण के लिए भी हरी झंडी मिली है. साथ ही पटना के छिनतावा उसरी दानापुर शिवाला बाईपास के उन्नयन के लिए मुहर लगी है।