दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
06-Sep-2023 02:06 PM
By First Bihar
BANKA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कीसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैर क़ानूनी बताया गया है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून के हालत क्या हैं वह किसी से छुपा हुआ नहीं हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराब माफिया के दुस्साहस की चौंकाने वाली खबर आई है।
दरअसल, बिहार -झारखंड सीमा पर भलजोर चेकपोस्ट के पास शराब तस्करों ने ड्युटी पर तैनात उत्पाद विभाग एएसआई को कार से कुचलकर जख्मी कर दिया। यह घटना बुधवार सुबह 4 बजे की है। सबसे बड़ी बात है कि घटना को अंजाम देकर तस्कर आराम से मौके से फरार हो गई है। जिसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।
वहीं, इस घटना के बाद जख्मी हालत में उत्पाद विभाग के एएसआई पप्पू पासवान को रेफरल अस्लापताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया। भलजोर चेक पोस्ट के समीप सुबह में उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हंसडीहा के तरफ से विदेशी शराब लदी बैलिनो कार तेज रफ्तार से आ रही थी। जब उत्पाद की टीम ने रोकने का प्रयास किया तो कार चला रहे तस्कर ने एएसआई के पैर पर कार चढ़ा दिया और भागने में कामयाब रहा।
इधर, इस घटना सुचना मिलने पर बौंसी पुलिस के सहयोग से गुरूधाम के पास कार को जब्त कर लिया गया। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार से 26 कार्टन बीयर बरामद किया है। बौसी थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बांका पुलिस ने कहा है कि घायल अफसर का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।