रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद JDU विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, थाने पहुंचा मामला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के हंगामे पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, 150 से ज्यादा पर केस दर्ज ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
21-Sep-2020 01:38 PM
BHAGALPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ पुलिस अधिकारी कानून का पालन करवाने के बदले खुद ही कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आते रहते हैं. ताजा मामला है कि भागलपुर के भवानीपुर थाने में तैनात दो ASI अपनी बैरक में नशे में धुत पाए गए. मामले की सूचना जैसे ही एसडीपीओ क मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की.
जांच में दोनों ASI नशे में धुत पाए गए जिसके बाद एक एएसआई सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया तो वहीं दूसरा परमहंस सिंह मौके से भागने में सफल रहा. परमहंस सिंह को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि दोनों के जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने पर बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसके बाद सुभाष यादव को जेल भेज दिया गया, वहीं परमहंस सिंह को भागने के कारण निलंबित कर दिया गया. दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.
बताया जा रहा है कि भवनीपुर थाना की बैरक में दोनों ASI ने जमकर शराब पी रखी थी और बाद में अपने बैरक में सोने चले गए थे. तभी किसी ने वरीय पुलिस अधिकारियों को दोनों एएसआई के नशे में धुत होने की जानकारी दी. जब एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश की दोनों एएसआई नशे में धुत पाए गए. बाद में दोनों से पूछताछ की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिए गया. लेकिन बाथरूम जाने के बहाने एएसआई परमहंस सिंह मौके से फरार हो गए जबकि सुभाष सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.