बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
14-Aug-2023 02:54 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन पुलिस और सरकार इस कानून का सख्ती से पालन नहीं करा पा रही है। शराब के शौकीन लोग बोतल देखते ही बेकाबू हो जा रहे हैं। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां शराब की जमकर लूट हुई है। शराब लूटने में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी शामिल रहीं और जिसके हाथ जितनी शराब लगी ले भागे। घटना नदी थाना क्षेत्र के बेलही गांव के पास की है।
दरअसल, मधुबनी के नरहैया ओपी पुलिस ने पिकअप वैन पर शराब ले जा रहे तस्करों को खदेड़ा था। पुलिस से बचने के लिए तस्कर भागते हुए सुपौल पहुंच गए थे। जैसे ही उनकी पिकअप वैन बेलही गांव के पास पहुंची, सड़क किनारे गड्ढे में जा फंसी। गाड़ी के फंसने के बाद तस्कर मौके से फरार हो गए। पिकअप वैन पर करीब 200 पेटी विदेशी शराब लोड थी।
जैसे ही ग्रामीणों को पता चला की पिकअप वैन पर शराब लोड है वे बेकाबू हो गए। गांव के पुरुषों के साथ साथ महिलाओं और बच्चों ने शराब की जमकर लूट की। कोई कार्टन लेकर भागा तो कोई बोरे में शराब की बोतलें ले गया। पुलिस के पहुंचने के पहले आधा से अधिक पिकअप वैन लोगों ने खाली कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीण मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस लूटी गई शराब की पेटी को तलाश कर रही है।