ब्रेकिंग न्यूज़

NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश

शहर में बढ़ रहा डेंगू-मलेरिया का खतरा हो जाये सावधान, इन तरीकों को अपना जल्दी पाएं छुटकारा

शहर में बढ़ रहा डेंगू-मलेरिया का खतरा हो जाये सावधान, इन तरीकों को अपना जल्दी पाएं छुटकारा

25-Aug-2020 02:05 PM

DESK :  हर साल बरसात के मौसम में मच्छरों का खतरा काफी बढ़ जाता है. इनके काटने से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा रहता है. इन बीमारियों के होने पर शरीर काफी कमजोर हो जाता है. इसमें  बुखार से छुटकारा पाना आसान नहीं होता. इस दौरान मरीज को जोड़ों में दर्द और सिर में भी दर्द की शिकायत रहती है. साथ ही खून में प्लेटलेट्स काफी कम हो जाते है. डॉक्टरी सलाह और दवाओं के साथ आप नीचे दिए गए घरेलू  उपायों को भी अपना सकती हैं. इनसे बीमारी में काफी लाभ मिलता है. 

-डेंगू के बुखार से राहत पाने के लिए नारियल पानी खूब पिएं. इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और एलेक्‍ट्रोलाइट्स शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है. 

-तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को पिएं. ऐसा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है. इसे दिन में चार बार पी सकते हैं.

-डेंगू बुखार में मेथी की पत्तियां उबालकर चाय बनाकर पिएं. ऐसा करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और डेंगू का वायरस दूर होता है.

-पपीते के पत्ते भी काफी असरदार हैं. इसमें मौजूद पपेन शरीर के पाचन को सही रखता है. इसका जूस पीने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं.

-तुलसी के पत्तों के साथ काली मिर्च को पानी में उबाल लें और पिएं. इससे इम्यून सस्टिम मजबूत होता है और यह एंटी बैक्टीरियल की तरह काम करता है.