ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / शपथ लेने के तुरंत बाद आरसीपी सिंह और पारस को अपनी हैसियत का...

शपथ लेने के तुरंत बाद आरसीपी सिंह और पारस को अपनी हैसियत का लगा अंदाजा, ग्रुप फोटो में सहयोगी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नहीं मिली कुर्सी

08-Jul-2021 07:39 AM

PATNA : बुधवार की शाम मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें कई कैबिनेट तो कई राज्य मंत्री शामिल रहे। पहली बार केंद्रीय कैबिनेट में कई चेहरों को जगह मिली शपथ ग्रहण समारोह खत्म हुआ तो परंपरा के मुताबिक राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट के अन्य सहयोगियों का ग्रुप फोटो कराया गया लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और एलजेपी के पशुपति कुमार पारस को इस दौरान अपनी हैसियत का अंदाजा लग गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट में इन दोनों नेताओं को ना केवल मंत्री के तौर पर शामिल किया बल्कि यह दोनों सहयोगी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। बावजूद इसके ना तो आरसीपी सिंह और ना ही पशुपति कुमार पारस को ग्रुप फोटो के लिए कुर्सी दी गई। 

news image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की रात राष्ट्रपति भवन में महामहिम के साथ अपने मंत्रिमंडल की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उनकी पत्नी के अलावे, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इनके अलावे मोदी मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमन को आगे की कतार में कुर्सी पर जगह मिली है। मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल होने वाले असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के अलावे ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आगे की कतार में कुर्सी पर बैठे लेकिन आरसीपी सिंह और पशुपति पारस को पीछे कतार में खड़ा कर दिया गया। एनडीए के स्वरूप और सम्मान को देखते हुए आरसीपी सिंह और पशुपति पारस को बैठने के लिए कुर्सी और आगे की कतार में जगह मिलनी चाहिए थी जो नहीं दी गई। 


आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पहली बार उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। सरकार ने उन्हें इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ग्रुप फोटो के दौरान आरसीपी सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ठीक पीछे खड़े नजर आए जबकि पशुपति पारस तस्वीर में दाहिनी तरफ सबसे आखिर कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। पारस से थोड़ी ही दूरी पर भूपेंद्र यादव खड़े हैं। आमतौर पर ऐसे ग्रुप फोटो के दौरान प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है लेकिन मोदी मंत्रिमंडल की इस नई तस्वीर में ज्योतिरादित्य सिंधिया को किस प्रोटोकॉल के तहत आगे की कतार में कुर्सी मिली और सहयोगी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावजूद आरसीपी सिंह को खड़ा कराया गया यह अपने आप में बड़ा दिलचस्प है। संभव है इस तस्वीर को लेकर आगे सियासत तेज हो।