BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
29-Sep-2020 08:24 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरिके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुरी तैयारी कर ली है. कुख्यातों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस की कवायद जारी है. इसी के तरह थानों में गुंडा रजिस्टर को अपडेट किया गया है. जिसके बाद अब अपराधियों को थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है.
कोतवाली में 20, गांधी मैदान में 25, पीरबहोर में 50, दीघा में 65, राजीवनगर में 36, शास्त्रीनगर में 35, बुद्धा काॅलोनी में 32 बदमाशों के नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज हैं. इसमें से कुछ शातिर को हर रोज थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है और बिना सूचना शहर से बाहर नहीं जाने की हिदायत भी दी गई है.
बता दें कि ऐसे गुंडा रजिस्टर में ऐसे अपराधियों का नाम जोड़ा जाता है जो लूट, हत्या, डकैती, चोरी, एनडीपीएस आदि अपराधों में लिप्त रहे हैं या उनके खिलाफ तीन से अधिक चार्जशीट हो चुका है.
चुनाव में गड़बड़ी करने वाले 26 हजार संदिग्धों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है. पटना में 4611 अपराधियों को संबंधित थाने में बुलाकर बाॅण्ड भरवाया गया है. जिसके तहत उन्होंने लिखा है कि वे चुनाव को प्रभावित नहीं करेंगे, हल्ला-हंगामा नहीं करेंगे. वहीं 231 अपराधियों को तड़ीपार किया गया है. 255 कुख्यातों पर सीसीए लगाने की तैयारी है.