अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Oct-2020 10:59 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने रविवार को अपने 30 स्टार प्रचारकों को लिस्ट जारी की, लेकिन इसमें शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी को जगह नहीं मिली. लेकिन इस पर बीजेपी ने सफाई दी है. बिहार बीजेपी ने ट्वीट किया कि यह एक सूची. स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव के चरण और कार्यक्रम के हिसाब से अपडेट होता है. ऐसे में आगे इनको मौका मिलेगा.
3o स्टार प्रचारकों की सूची जारी
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को जारी की. सूची में पहले नंबर पर पीएम मोदी, दूसरे नंबर पर जेपी नड्डा हैं. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फणनवीस, बीजेपी के राष्टीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, आरके सिंह, धर्मेंद्र प्रधान को जगह मिली है.
झारखंड के दो नेताओं को मिली जगह
बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों में झारखंड के दो पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास को भी शामिल किया हैं. इसके अलावे बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय, सांसद रामकृपाल, सुशील सिंह, छेदी पासवान संजय पासवान, जनक चमार, सम्राट चौधरी, विवेक ठाकुर, निवेदिता सिंह को शामिल किया गया हैं. बता दें कि इस बार चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या 10 कम कर दी है. इससे पहले 40 स्टार प्रचारक होते थे.