दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Jun-2020 09:52 AM
PATNA: गलवान घाटी में चीनी जवानों के साथ झड़प में शहीद हवलदार सुनील कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा. जैसे ही गांव में पार्थिव शरीर पहुंचा तो हाथ में झंडा लिए सैकड़ों युवक नारा लगाने लगे. युवा नारा लगाते रहे जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक सुनील कुमार का नाम रहेगा. सुनील जिंदाबाद और चीन मुर्दाबाद के खूब नारा लगे.
अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग
शहीद सुनील की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. सबकी आंखे नम थी. आसपास के गांव के लोग भी अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए थे. सुनील के पार्थिव शरीर को देख पत्नी, मां और परिवार के लोगों के आंसू रूक नहीं रहे थे. उनके पैतृक गांव में कई पार्टी के नेता भी पहुंचे हुए हैं.
सुनील कुमार बिहटा के तारानगर के सिकरिया के रहने वाले थे. वर्तमान में उनका परिवार दानापुर में रह रहा है. बड़े भाई अनिल कुमार जो की खुद एक आर्मी जवान हैं उन्होंने बताया की देश के लिए मेरा भाई शहीद हुआ है. इस बात का हमें गर्व है कहते ही वे रो पड़ते हैं कहते हैं कि मैनें उसे अपने बेटे की तरह पाला-पोसा बड़ा किया था. मेरे आंखों के सामने वे हमें छोड़ कर चला गया. उन्होनें बताया कि मैनें खुद भाई को पढ़ाया-लिखाया। वह 2002 में इंडियन आर्मी का हिस्सा बनें. सुनील कुमार अपने पीछे दो बेटा और एक बेटी को छोड़ गये हैं.