ब्रेकिंग न्यूज़

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा

योगी को ठिकाने लगाएंगे पीएम मोदी, केजरीवाल के बयान पर शाह के बाद अब आदित्यनाथ का पटलवार

12-May-2024 12:39 PM

By First Bihar

DESK: तिहाड़ जेल से छूटने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि 75 की उम्र पार करने क बाद अन्य बीजेपी नेताओं की तरह ही नरेंद्र मोदी सीएम योगी आदित्यनाथ को भी ठिकाने लगा देंगे और अमित शाह को प्रधामंत्री बना देंगे। केजरीवाल के इस दावे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है।


सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर केजरीवाल को जवाब देते हुए लिखा कि, “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री जी को पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक प्राप्त हो रहे अपार जन समर्थन के सम्मुख विपक्ष का सारा प्रोपोगैंडा विफल हो गया है। लोकसभा चुनाव में अपनी पराजय सुनिश्चित जान, हताश विपक्ष मोदी जी की आयु का बहाना बनाकर छद्म आक्रमण का निरर्थक प्रयास कर रहा है। भारत का जन गण मन जानता है कि मोदी जी का हर क्षण भारत माता को परम वैभव तक ले जाने के लिए समर्पित है”। 


सीएम योगी ने आगे लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में 'विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत तथा एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पनाएं सिद्ध हो रही हैं। निश्चित ही मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत वैश्विक महाशक्ति बनने की दिशा में नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। मोदी जी 140 करोड़ भारतीयों के सर्वमान्य नेता हैं और हमारे अभिभावक। हमें गर्व है कि हम मोदी जी के परिवारीजन हैं”। 


इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे इसमें कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है। जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि, केजरीवाल और पूरा INDI गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गये हैं। देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है।पूर्व से पश्चिमउत्तर से दक्षिण हर तरफ़ मोदी जी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है। अब मोदी जी के उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूँढ रहे हैं